ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित भागलपुर हंसडीहा रेलखंड के महाराणा बांध समीप ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। क्योंकि महिला कहां जा रही थी। कहां से आ रही थी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से उतरने के क्रम में महिला पटरी के किनारे गिर पड़ी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंसी
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद रेलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जहां जानकारी दी गई कि, पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत का कारण हो सकता है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, मृत महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अपना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें