हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम ‘‘नारी शक्ति का स्वरूप-महारानी लक्ष्मी बाई’’ का आयोजन रविवार 21 नवम्बर प्रातः 7.30 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि नगर चेयरपर्सन पूनम यादव कार्यक्रम में मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगी। श्रीमती सुमन चैहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, कृपा जैमनी उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, एडवोकेट सुरेश यादव महिला भाजपा प्रधान पटौदी विशिष्टातिथि रहेंगी। श्रीमती ज्योति अधलखा सैक्टरी रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन, श्रीमती नीतू अनेजा चेयरपर्सन अनेजा स्कूल व श्रीमती पूनम भारद्वाज प्रमुख शिक्षाविद एवं मशहूर भजन गायिका का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। श्रीमती नीरू भारद्वाज महिला भाजपा जिला महामंत्री सभी का स्वागत करेंगी। कर्यक्रम में उल्लेखनीय सेवा करने वाली बहनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें