ग्राम समाचार:- पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹10 प्रति लीटर की कीमत घटाए जाने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया| पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाने और राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध प्रदर्शन के दौरान आम लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाजपाइयों का साथ दिया| विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत, प्रखंड मंत्री सुबोध भगत, प्रखंड कार्यकारिणी समिति सदस्य विनोद कुंवर, नंदलाल मोदी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें