Chandan News: छठ पर्व के अवसर पर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का दर्शकों ने खूब उठाया आनन्द

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। लोक आस्था के महापर्व छठपूजा का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हो गया। जहां हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी  चांदन के छठ घाट पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों ने इस खेल का आनन्द उठाया। ज्ञात हो कि चांदन प्रखंड के कलुआ छठ घाट पर 1986 से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता चला आ रहा है। इस कब्बड्डी प्रतियोगिता  शुभारंभ चांदन के दीपक कुमार राउत और ओमप्रकाश वर्णवाल के द्वारा शुरू कराया था। जिसे लेकर1986 से यहां लगातार छठ पूजा समापन के बाद कबड्डी प्रतियोगिता होती चली आ रही है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस कबड्डी का आयोजन शुरू हो जाता है। इसी क्रम में आज छठ पर्व समाप्ति के पश्चात कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, इस कब्बड्डी 

प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता था लेकिन चुनावी माहौल होने के कारण पारितोषिक वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन खिलाड़ियों ने दर्शकों के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए खुब उत्साहित किया। और बचपन में खेले गए खेल को तरोताजा महसूस किया।इस खेल प्रतियोगिता में चांदन के  निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार खेल पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता के मौके पर चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार, निवर्तमान प्रमुख रवीश कुमार, ओमप्रकाश बरनवाल,प्रिंस प्रकाश,उदय वर्मा, संदीप पौदार, पत्रकार आमोद कुमार दुबे, अमरेंद्र पाण्डेय, नन्दन राउत इत्यादि के साथ दर्जनों गणमान्य लोगों ने कब्बड्डी खेल कर प्रतियोगिता का आनंद उठाया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें