ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड में होने वाली नौवें चरण का पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई है! चुनाव प्रचार में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए सारी ताकत झोंक दी है! इस दौरान प्रचार प्रसार की अब प्रत्याशियों अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा करते हुए अपने पक्ष में वोट करने की आशीर्वाद मांग रहे हैं जिसमें चांदन प्रखंड के दक्षिणी बार्णे पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव के पत्नी मुखिया प्रत्याशी
सोनी देवी अपने समर्थकों के साथ मतदाता के घर तक पहुंच कर आशीर्वाद मांग रही है। हालांकि इस पंचायत चुनाव में रोमांचक देखा जा रहा है जहां 20 वर्षों से पंचायत में काबिज रहने वाले मुखिया के बीच कांटे की टक्कर लग रही है। गत 8 चरणों में हुए पंचायत चुनाव का परिणाम देख लोगों में बदलाव की बयार से निवर्तमान मुखिया की धड़कन तेज हो गई। इधर प्रशासन भी शांति पुर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी कर रही है। जिससे लोग 29 नवम्बर को सुबह सात बजे से भयमुक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना अपना मतदान कर सके। इसके लिए बांका प्रशासन के निर्देश पर चांदन प्रखंड प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम कर लिया है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें