ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने भगवान भास्कर को खरना का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को खरना को लेकर श्रद्धालुओं ने बाजारों में खरीदारी की जिसके बाद शाम को खीर सहित अन्य सामग्री बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाया गया। जिसके बाद व्रती ने प्रसाद ग्रहण
किया तथा अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया। मालूम हो कि, छठ पर्व में खरना के प्रसाद का विशेष महत्व रहता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाता है। जो प्रातः अर्घ्य के बाद व्रत खत्म होता है। चार दिवसीय छठ पर्व गुरुवार को प्रातः अर्घ्य के बाद समाप्त हो जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें