Bounsi News: छठ पर्व को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़,घंटों लगा रहा जाम,रेलवे-स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार का विश्व प्रसिद्ध लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां दीपावली के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में शुरू हो गई है। प्रदेश में रहने वाले लोग छठ पूजा के लिए प्रखंड क्षेत्र पहुंचने लगे हैं। जिस का नजारा रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि, छठ पूजा का पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लेकिन इन इलाकों के लोग देशभर में जहां भी निवास करते हैं। वहां छठ पूजा का उत्सव देखा जा सकता है। मालूम हो कि, दीपावली के छठवें दिन यानी हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत के कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह बिहार में सबसे कठिन व्रतों में से एक है। मान्यता है कि, 


विधि विधान से छठ मैया का व्रत रखने वाले एवं पूजन करने वाले दंपत्ति को संतान सुख मिलता है। साथ ही पारिवारिक सुख समृद्धि आती है। छठ पूजा का व्रत सूर्य देव को समर्पित होता है। जो मुख्य रूप से 3 दिनों तक चलता है। नहाए खाए के दिन से छठ पूजा व्रत की शुरुआत होती है। व्रत करने वाले परिवार घर को साफ,पवित्र करके पूजा सामग्री एक स्थान पर रखते हैं। इस दिन सभी लोग सात्विक आहार लेते हैं। छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दूसरा दिन खरना होता है। इसे लोहंडा भी कहते हैं। खरना वाले दिन पूरे दिन व्रत रखा जाता है और रात में पूरी पवित्रता के साथ बनी गुड़ की खीर का सेवन किया जाता है। खीर खाने के बाद अगले 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है। खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद भी तैयार किया जाता है। खरना के अगले दिन छठी मैया की पूजा होती है। इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देख कर जल्दी उगने और संसार पर कृपा करने की प्रार्थना करते हैं। छठ पूजा के अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का कठिन व्रत संपन्न हो जाता है। इसी कड़ी में छठ पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारी जोर शोर से चल रही है। छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बौंसी मुख्य बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ का आलम यह है कि, जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रविवार को भी 

भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सुबह से ही खरीदारी करने के लिए श्रद्धालु सहित अन्य लोग बाजार पहुंचे। ज्यादा भीड़ होने के कारण भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग सहित डेम रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों की लंबी कतार बाजार में लग गई। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चालकों को भी काफी परेशानियां हुई। वहीं जाम का शिकार एंबुलेंस भी हुआ। जिस वजह से मरीज को भी जाम में काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर छठ पर्व में नहाए खाए को लेकर मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में स्नान करने को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। पापहरणी सरोवर में बिहार के आसपास झारखंड के कई हिस्सों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। वही तड़के लोग स्नान करने पहुंचे। स्नान करने के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। 8 नवंबर को छठ पर्व की शुरुआत होने से पूर्व आज रविवार को नहाए खाए के दिन लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। वहीं दूसरी ओर छठ पूजा को लेकर मंदार हिल स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रदेश में रहने वाले लोग छठ पूजा के लिए अपने-अपने घर पहुंचने लगे हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें