ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसके तहत 60 केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर में 1788 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो, डीपीएम
प्रभात कुमार राजू सहित अन्य ने टीकाकरण का जायजा भी लिया। जहां पर सिविल सर्जन ने लाभुकों को जल्द से जल्द दोनों डोज लेने के लिए कहा। टीकाकरण की सफलता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सिविल सर्जन ने डोर टू डोर टीकाकरण अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। वहीं लाभुकों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका मिल जाए, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार महा टीकाकरण अभियान चला रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें