Bounsi News: अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस पड़ताल में जुटी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने राजमिस्त्री का काम करने वाले संजीव मंडल के घर में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर लगभग ढाई लाख के जेवरात एवं अन्य सामान के अलावा 55 हजार नगद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को बौंसी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया कि घर में छठ पर्व की तैयारी को लेकर सभी लोग व्यस्त थे। देर रात सोने के बाद 

चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की पत्नी जिया देवी ने बताया कि, चोरों के द्वारा एक जोड़ा चांदी का पायल, एक जोड़ा कान का सोने का झुमका, एक नथ, एक टीका के अलावा 25000 नगर एवं कीमती कपड़े की चोरी कर ली गई। जबकि ससुराल चंदाडीह से आई उसकी पुत्री रितु देवी का सोने का कान का बाली और कई अन्य जेवरात के साथ साथ 30,000 की चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंसी पुलिस के एस आई राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें