Bounsi News: दीपावली पर्व के बाद मनाई गई गोवर्धन पूजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। दीपावली पर्व के बाद शुक्रवार को बौंसी प्रखंड में गोवर्धन पूजा मनाई गई। किसानों एवं पशुपालकों ने अपने अपने मवेशियों की पूजा की। गाय एवं बैल को स्नान करा कर, उन्हें सिंदूर लगाकर, मवेशी के गले में नयी रस्सी लगाई गई। गाय और बैल को गुड़, चावल, धान आदि खिलाया गया। महिलाओं के द्वारा गाय और बैलों के 

सिंघ में घी एवं सिंदूर का लेप भी लगाया गया। ऐसी मान्यता है कि, गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि एवं धन प्रदान करती हैं। उसी प्रकार गौमाता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। गौ माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष में गोवर्धन पूजा की जाती है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें