ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत नशे की हालत में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि 6 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर खरौनी गांव निवासी प्रकाश पासवान को 6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, यह अवैध शराब बनाता भी है और बेचने का भी काम करता है।
वहीं छापेमारी के बाद वापस आने के क्रम में विशनपुर गांव से नागेंद्र साह और मिथुन साह जबकि बाराहाट थाना क्षेत्र के गोरधोआ गांव निवासी पिंटू महोली एवं जितेंद्र महोली को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपी को रविवार को कोरोना जांच कराने के बाद बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, शराबबंदी कानून को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और शराबी एवं शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें