ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। राजकीय मेला मंदार महोत्सव 2022 के शुरू होने से पूर्व मेला मैदान की सूरत बदलनी शुरू हो गई है। मालूम हो कि, पर्यटन विभाग के द्वारा यहां विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्य रूप से मंदार महोत्सव मेले के आकर्षक का केंद्र यहां पर बनाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनकर तैयार हो गया है। मालूम हो कि, पहले मंदार महोत्सव के पूर्व पंडाल निर्माताओं द्वारा मेला मैदान में हैंगर बनाया जाता था। वही अब मंच बन जाने के बाद हैंगर की आवश्यकता
नहीं होगी। वहीं अत्याधुनिक तरीके से मंच तैयार किया गया है। जिसमें महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। जबकि मंच की चौड़ाई 42 फीट और लंबाई 50 फिट है। मंच के ठीक सामने 165 फीट चौड़ा एवं ढाई सौ फीट लंबे क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। जेसीबी से मेला मैदान के जमीन को समतलीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। मेला मैदान में कार्य कर रहे संवेदक कर्मियों ने बताया कि, पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा। पेवर ब्लॉक लगने के साथ ही मेले में आने वाले लोगों को काफी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Ohhhmppk
जवाब देंहटाएंKya is saal v mandaar hill pe mela ka aayojan hoga
जवाब देंहटाएं