Rewari News : सयुंक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी द्वारा आज सोलहवे दिन भी गंगायचा टोल प्लाजा को टोलफ्री रखा गया

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : गंगायचा टोल प्लाजा पर 03 अक्टूबर को लखीमपुरी खीरी मे केंद्रिय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा की गुंडा टीम के सदस्यों ने अपने चार पहिया वाहनों से शांतिपूरवक र्आंदोलनरत मार्च करते किसानो पर पीछे से वाहन चढ़ाकर चार किसानो एवं एक जनरलिस्ट की कुचलकर निर्मम हत्या कर दी, इस घटना मे शहीद हुए किसानो लवप्रीतसिंह, नक्षतर सिंह, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, एवं जनरलिस्ट रमण कश्यप को टोल प्लाजा पर आयोजित अंतिम अरदास सभा मे एकत्र किसानो द्वारा नम आँखों से श्रद्धांजलि दी जाकर, शहीदों के लिए दो मिनट का मोन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रख्खी गई!                                

इस अंतिम अरदास सभा मे सयुंक्त किसान मोर्चा जिला रेवाड़ी  के अध्यक्ष कामरेड राजेंदर सिंह एडवोकेट, टोल प्लाजा मोर्चा के प्रधान टाइगर जोगेन्दर सिंह, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बुढ़पुर, जय किसान आंदोलन जिला रेवाड़ी के प्रतिनिधि सतपाल चौधरी, महावीर सिंह चौधरी, नैन सुखपुरा सिहास के पूर्व सरपंच राजेंदर सिंह, राजेश खन्ना, महेन्द्र सिंह, बल्लु, हंसराज बोहराजी, पंकज, जसबीर, नसीब, रामबीर, अभयसिंह आदि किसान उपस्थित रहे!        


                       

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने केंद्र सरकार के मंत्री  की शय  पर किसानो की निर्ममतापूर्ण हत्या को बर्बार्तापूर्वक बताते हुए हत्याओं मे गिरफ्तार किये गए केंद्रिय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा को कड़ी से कड़ी सजा देने और दोषी के पिता अजय मिश्रा का तुरंत इस्तीफा लेने अथवा पद  से बर्खास्त करने की मांग दोहराई है!समय सिंह ने कहा की इस घटना मे परोक्ष या प्रत्याक्ष रूप से लिप्त ऐसे मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है!

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें