रेवाड़ी। वेलफेयर एसोसिएसन सैक्टर 6 धारूहेडा की ओर से मेजर ध्यानचंद स्र्पोटस कॉम्पलैक्स में वॉलीबाल प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विधायक चिरंजीव राव द्वारा किया गया। चिरंजीव राव ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी दिलाने वाले सत्य अंहिसा के पूजारी महात्मा गांधी जी की जयंति पर उनको हम बार-बार नमन करते हैं। गांधी जी ने बडे ही सूझभूझ से अंग्रेजों को भारत छोडने पर मजबूर कर दिया था। हम सभी को उनके नक्से कदम पर चलना चाहिए। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंनेे देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जय जवान, जय किसान का नारा दिया। यह नारा आज भी लोकप्रिय है।
Rewari News : मेजर ध्यानचंद स्र्पोटस कॉम्पलैक्स में वॉलीबाल प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि आज के समय में खेलों का विशेष महत्व है। युवाओं को चाहिए कि वो पढाई व नोकरी के साथ-साथ खेलों में भी रूचि लें। हमारे प्रदेश के खिलाडियों ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। वेलफेयर एसोसिएसन सैक्टर 6 धारूहेडा द्वारा करवाई जा रही यह प्रतियोगिता सराहनिय है। इस प्रकार के आयोजनों से खिलाडियों में उत्साह तो बढता ही है आपसी भाईचारा मेें भी सुधार होता है। इसलिए हर किसी को समय निकालकर खेलों के लिए भी थोडा समय निकालना चाहिए। श्री राव ने बताया कि वो स्वयं भी खेलों में रूचि लेते हैं और उनका राव अभय सिंह क्लब खिलाडियों के लिएि समय समय पर खेल प्रतियोगिता करवाते रहते हैं।
वहीं मौजूद वेलफेयर एसोसिएसन ने विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद किया। चिरंजीव राव ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ तो किया ही था, इसके अलावा पिछले दिनों धारूहेडा वासी जो कि बरसाती और दूषित पानी की वजह से परेशान थे, लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था। विधायक चिरंजीव राव ने स्वंय पानी में जाकर जायजा लिया था और अधिकारियों को भी साथ में लिया था, उसके उपरांत ही धारूहेडा वासियों की समस्या का समाधान हुआ था। उसके लिए धारूहेडा वासियों ने विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद किया।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि तीन काले कृर्षि कानूनों के कारण पहले से ही बर्बादी के कगार पर बैठे किसानों को भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पूरे तरीके से बर्बाद करना चाहती है। बाजरे की सरकारी खरीद नही होने की वजह से किसानों का बाजरा मात्र 1200 रूपये में बिक रहा है। जबकि पिछले वर्ष न्यूतम समर्थन मूल्य 2250 रूपये था। इस बार किसानों का बाजरा मात्र 1200 रूपये में बिक रहा है और यदि 600 रूपये बोनस जोड भी ले तो भी मात्र 1800 रूपये हो होता है। एसे में अन्नदाता को तो भारी नुक्सान हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि कृर्षि के तीन काले कानूनों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इसी डर से किसान इतने समय से धरने पर बैठा हुआ है। यदि न्यूतम सर्मथन मूल्य की गांरटी नही मिलेगी तो किसान बर्बाद हो जाएगा। मेरी सरकार से अपील है कि अन्नदाताओं के बाजरे का एक-एक दाना तुरंत प्रभाव से न्यूतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें