Rewari News : भाजपा कार्यालय पर त्रिदेव सम्मेलन को लेकर हुई बैठक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में पदाधिकारियों की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें तीनों विधानसभा में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन को लेकर एवं पंचकूला में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस त्रिदेव सम्मेलन जिसमें बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 सम्मलित है। इस सम्मेलन में सभी त्रिदेव अवश्य पहुंचे इसके लिए सभी पदाधिकारी प्रयास करे। 



बैठक को पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महामंत्री ईश्वर चनीजा व यशवंत भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, रामदत भारद्वाज, अजय कांटीवाल, जिला सचिव डा0 सुभाष यादव, उषा आर्य, मौसमी रानी, चांदनी चांदना, मुकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहन, गौरव शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह सांभरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें