Rewari News : खाद्य एवं आपूर्ति व मापतोल विभाग की टीम ने दुकानों पर की मापतोल की जांच

रेवाड़ी, 29 अक्टूबर। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति व मापतोल विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की विभिन्न दुकानों पर मापतोल की जांच की।



मापतोल निरीक्षक पीके सांगवान ने बताया कि त्योहार के सीजन में अधिक भीड़ होने के कारण मापतोल में हेराफेरी कर देते है। लोगों को त्योहार के समय में पूरा सामान मिले, इसलिए मापतोल की जांच जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग आधा दर्जन दुकानों पर फर्जी ग्राहक भेजकर मापतोल की जांच की गई। जिसमें सभी दुकानदारों के सामान की मात्र वजन में पूरी पाई गई। उन्होंने बताया कि एक स्टोर के प्रोडेक्ट की पैकिंग की मैन्युफैक्चरी तिथि नहीं मिली, जिसका चालान किया गया। इस अवसर पर सहायक मापतोल निरीक्षक विनोद अहलावत, इंस्पेक्टर भारत शर्मा व रविन्द्र उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें