Panjwara News: पंजवारा थाना में जनता दरबार का आयोजन हुआ

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराहाट के अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित तीन नए मामले आए। जिसकी सुनवाई अधिकारियों ने की। पंजवारा बाजार के राम कैलाश भगत बनाम अशोक 

भगत के मामले में अधिकारियों ने द्वितीय पक्ष को सक्षम न्यायालय में जाने का सलाह दिया। वहीं दुबराजपुर गांव के सचिंद्र यादव बनाम भोला यादव के अतिक्रमण संबंधी विवाद में दोनों पक्षों ने सहमति के आधार पर अतिक्रमण हटाने की बात कही। वहीं पंजवारा के रीतलाल मंडल बनाम कृष्ण मंडल के पारिवारिक बंटवारे विवाद में सहमति नहीं होने की स्थिति में इन्हें सक्षम न्यायालय भेजा गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें