Jamtara News: भाजपा पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया


 ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा :  सोमवार को जामताड़ा शहर स्थित गाय छंद मोहल्ले में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की उपस्थित में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। वीरेंद्र मंडल ने बताया कि पार्टी कार्यालय का संचालन शुरू होने से नगर भाजपा कमेटी जामताड़ा को काम करने में आसानी होगी। जनता भी आसानी से अपनी समस्याओं को कार्यालय में रख सकते हैं। जनता और दल के बीच कार्यालय सेतु का काम करेगा।  भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता को नए कार्यालय के लिए शुभकामना दिया,जिला अध्यक्ष ने भी भाजपा के नए नगर कार्यालय के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी जामताड़ा को शुभकामना दिया। मौके पर जिला महामंत्री सुमित सरण, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार, जिला मंत्री कुणाल सिंह,मोहन शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय,अज मोर्चा जिला अध्यक्ष निमाई दास आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें