Jamtara News:चतुर्थ जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न,पहली बार बालिकाओं ने दिखाये कुश्ती में दमखम।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।जिला कुश्ती संघ के सौजन्य से चल रहे गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सह समाजसेवी निगम कृष्ण सिंह ने प्रतियोगिता में सफल बालक बालिका खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

 अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम में आयुष कुमार साव , द्वितीय पीयूष कुमार,तृतीय शिवम कुमार,चतुर्थ पीयूष साव जबकि अंडर 16 बालक वर्ग में 45 केजी भार वर्ग  में प्रथम विश्वजीत कुमार ,द्वितीय उदय सिंह। सीनियर  50 केजी भार वर्ग प्रथम कमलेश कुमार, द्वितीय अमन कुमार,तृतीय संदीप टुडू  इसी प्रकार 55 केजी भार वर्ग में प्रथम रोहित यादव ,द्वितीय विवेक कुमार,तृतीय शिवराम मुर्मू जबकि 61 केजी भार वर्ग में प्रथम नितेश यादव, द्वितीय अनिमेश कुमार ,तृतीय शिवराम सिंह, 65 केजी भार  वर्ग में प्रथम सागर मिश्रा ,द्वितीय शिवधन यादव ,तृतीय विनायक सिंह। वहीं 75 केजी भार वर्ग में

प्रथम-मोतीलाल यादव ,द्वितीय सूरज मंडल,तृतीय भीम यादव सफल रहे। बालिका वर्ग के

40 केजी भार वर्ग में प्रथम उज्जवला मुर्म, द्वितीय पिंकी कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमार इसी प्रकार 45 केजी भार वर्ग मे प्रथम संगीता कुमारी,द्वितीय पल्लवी कुमारी,तृतीय संकिता टूडू जबकि 50 केजी भार वर्ग में प्रथम शिवानी कुमारी, द्वितीय शीला किस्कु तृतीय श्रीमती मुर्मू,  55 केजी भार वर्ग में प्रथम मंजलि मुर्मू,द्वितीय चंदा कुमारी,

तृतीय नमिता हेंब्रम सफलता हासिल की। निगंम कृष्ण सिंह ने कहा की आज इस कुश्ती प्रतियोगिता को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जामताड़ा के मिट्टी में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। खास करके वर्तमान समय के विषम परिस्थितियों में बालिकाओं ने जो घर से बाहर निकल कर कुश्ती के दंगल मे जो बेटियां खेल रही है इसे देखकर अपने आप गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमने सिर्फ हरियाणा और पंजाब की बेटियों को कुश्ती के खेल को टीवी के प्रसारण के माध्यम से देखते थे। लेकिन जब आज अपनी आंख के सामने संसाधन विहीन जामताड़ा की बेटियों को देख रहा हूं तो मन गदगद हो गया।  बेटियां हमारे जामताड़ा का मान और सम्मान को आगे बढ़ाएं। लड़कियां दंगल खेल को अपना रहे हैं इसे देखकर यह प्रतीत होता है कि अब जामताड़ा में खेल और खिलाड़ी जाग चुकी है बस उसे उचित प्लेटफार्म की आवश्यकता है मैं अपने से यथासंभव प्रयास करूंगा कि कुश्ती खेल को जामताड़ा में बढ़ावा मिले और उसको लेकर हम हर संभव प्रयास करूंगा।  जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि प्रथम बार जामताड़ा के इतिहास में बालिका पहलवान तैयार हो रही है निश्चित रूप से आने वाले समय में जामताड़ा  के बेटियां और आगे बढ़ेंगे ।   जामताड़ा के दो कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोतीलाल यादव एवं भीम यादव को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग से फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन के बालक वर्ग से 60 पहलवान एवं फ्री स्टाइल बालिका वर्ग से 30 पहलवान हिस्सा लिये। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी सरायकेला खरसावां में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 22 वीं झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया , उपाध्यक्ष अरुप मित्रा, संजय परशुरामका ,भुपेश गुप्ता , नीतेश सेन, बालिकाओं की कोच परिणीता सिंह , बापी दत्ता , सोगत माहता , शुभेंदु मुखर्जी, सुब्रत मिश्रा, अनीष रंजन ,रामदास देवानंद, सूरज कु. पासवान , राहुल सिंह, भास्कर चांद, अमित मंडल, कौशिक मित्रा , अजय पांडे , संजीव सेन, सोनू मल्लीक आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें