Jamtara News:।महा अष्टमी के उपलक्ष पर बुधवार को भाजपा नेता
ग्राम समाचार, जामताड़ा।महा अष्टमी के उपलक्ष पर बुधवार को भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह भाजपा समर्थकों के साथ नारायणपुर जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भ्रमण कर प्रतिमा का दर्शन किया मौके पर कार्यकर्ताओं को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी। नारायणपुर में मांडरो,नारायणपुर बाजार,देवल वाड़ी, पबिया, पांडेडीह मोहनपुर,दक्षिण बहाल समेत अन्य दुर्गा मंदिर का भ्रमण किया। मंडल ने कहा कि यह पूजा शक्ति का उपासना है। हर भक्त माता को प्रसन्न कर अपनी सामर्थ्य को बढ़ाने आशीर्वाद लेते हैं। नर नारी सभी माता की संतान है। माता रानी किसी को निराश नहीं करते,आदिकाल से इसी परंपरा के साथ लोग माता रानी का भक्ति करते हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा,संजय मंडल,श्यामसुंदर राय,कुबेर सिंह,विकास दास,मुकेश पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें