Chandan News: पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल सांत्वना देने पहुंचे कटोरिया

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि कटोरिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रदीप गुप्ता की बड़ी मां विगत कुछ दिनों पहले निधन हो गई थी। वो 102 वर्ष की उम्र की थी। इनमें ख़ास बात यह थी कि गुप्ता समाज के लोगों के लिए एक आदर्श माता के रूप में स्थान बना कर सभी परिवारिक सदस्यों के दिलों में राज माता बन कर अपने जीवन व्यतीत की। और तो और अपने भतीजे को कटोरिया पंचायत के चोथी बार कर्मठ ईमानदार मुखिया प्रतिनिधि के रूप में देखी, जो आज भी कटोरिया पंचायत के लोगों के मन में विश्वास जमाए बैठे हैं। अपने बड़ी माता के निधन पर 

कटोरिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रदीप गुप्ता के शुभचिंतकों में शोक का लहर दौड़ पड़ी थी। जिसे देखते हुए कुछ ही दिन पूर्व बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने पत्र भेजकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए कुशल क्षेम जाना। तत्पश्चात आज दिनांक आठ अक्टूबर शुक्रवार को भावी बीजेपी के कद्दावर विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल के साथ अन्य एनडीए कार्यकर्ता निवर्तमान मुखिया प्रदीप गुप्ता के आवास पर पहुंचकर सांत्वना देने पहुंचे,और कुशल क्षेम जाना। जिससे गुप्ता समाज के लोगों ने गोरवान्वित महसूस किया। मौके पर दर्जनों एन डी ए कार्य कर्ता के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें