ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र स्थित चांदन बाजार के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को 12 वीं रबी उल अव्वल का पवित्र दिन हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलेही वसल्लम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए संपन्न कराया। इस पवित्र जन्मदिन के शुभ अवसर पर चांदन प्रखंड के तमाम मुस्लिम समुदाय के बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाओं ने जन्मदिन पर लोगों में बड़े ही सादगी के साथ भाईचारे का भी पैगाम का संदेश दिया। जिसे लेकर चांदन बाजार के नूरी मस्जिद के इमाम और जामा मस्जिद बाजार के इमाम ने प्रेस वार्ता में कहा कि 12 वीं रबी उल अव्वल का दिन दुनिया की इतिहास में इसलिए विशेष है कि इस दिन अल्लाह पाक के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वसल्लम ,साहब का जन्म मक्का शरीफ में हुआ था। और अल्लाह पाक ने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वसल्लम साहब को पूरी दुनिया के लिए सभी समुदाय के लिए रहमत बनाकर भेजा और हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम साहब ने इस्लाम धर्म के रूप में दुनिया भर के इंसानों को आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। आज के दिन मुसलमान मस्जिदों में विशेष दुआ करते हैं। और गरीब तथा यतीमो को अच्छा खाना खिलाते हैं इस दिन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 63 साल बाद
आज ही के दिन हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम इस दुनिया से वापस तशरीफ ले गए उन्होंने सभी मुसलमानों को संदेश में कहा कि अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छे काम करने का संकल्प लिया जाता है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन मुसलमान साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं मोहम्मद साहब को अल्लाह ने रहमत और शांति का पैगाम पहुंचाने के लिए धरती पर भेजा था। इस मौके पर मुसलमान भाइयों ने मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सभी को मुबारकबाद पेश करते हुए फातेहाखानी वो ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम चांदन पंचायत मुस्लिम समुदाय ने जोरों शोरों के साथ प्रोग्राम किया।जिसमें चांदन के सदर रूपशान शेख वो माशूक आलम अंसारी के नेतृत्व में तथा साथ ही साथ चांदन प्रखंड के प्रमुख रहे रवीश कुमार वो चांदन पंचायत के निवर्तमान मुखिया छोटन मंडल वो पूर्व पंचायत समिति बैजनाथ यादव वो पूर्व मुखिया पति अनिल मंडल के साथ-साथ गांव के बहुत सारे लोगों ने एवं बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन जोरों शोरों के साथ वो हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर फातेहखानी का शिरनी खाकर लुत्फभी उठाया और कार्यक्रम में पारितोषित वितरण प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार चांदन पंचायत के मुखिया छोटन मंडल वो पूर्व मुखिया पति अनिल मंडल वो पूर्व पंचायत समिति बैजनाथ यादव एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बांटा गया।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें