ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर रोपवे में परिचालन के बाद सैलानियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से शनिवार को लोग मंदार पहुंचे। जहां पर लोगों ने रोपवे का आनंद लिया। काफी संख्या में सैलानी रोपवे से पर्वत शिखर तक पहुंचे। मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले
महीने ही रोपवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से पर्वत शिखर पर पहुंचने में लोगों को सुविधा होने लगी। शनिवार को ज्यादा भीड़ की वजह से काफी देर तक लोगों को रोपवे पर चढ़ने के लिए इंतजार करना पड़ा। जिससे बच्चे काफी परेशान रहे। बताते चलें कि रोपवे के परिचालन से सरकार को अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति हो रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें