ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में इन दिनों बिहारियों के साथ हिंसा एवं केवल बिहारियों को गोलियों सुना जा रहा है सुरक्षा का कोई भी व्यापक इंतजाम नहीं है निरंतर बिहारियों पर हो रहे जुल्म अंदरूनी मानसिकता की कहानी बयां कर रही है मालूम हो कि पूर्व में भी महाराष्ट्र में बिहारियों को बर्बरता पूर्ण अत्याचार किया गया था फिर पंजाब वह हरियाणा में भी पूर्व में बिहारियों के साथ अत्याचार किया गया था और अब कश्मीर में बिहारियों के साथ अत्याचार हो रहा है उन्हें गोलियों से भूना जा रहा है उनकी हत्या हो रही है यह दुख की बात है उक्त
बातें जिला कांग्रेस कमेटी बांका के महासचिव सर वरिष्ठ समाजसेवी मदन मेहरा ने बाराहाट प्रखंड के पढ़घड़ी गांव के निवासी अरविंद कुमार की श्रीनगर में आतंकियों द्वारा मारे जाने की घटना को लेकर घोर निंदा करते हुए कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जबकि कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा की सत्ता है और भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार में बिहारियों की सरेआम हत्या हो रही है। यह बिहार के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। देखा जा रहा है कि, अपने साथियों की हो रही हत्या से डरे सहमे मजदूर अपने घर की ओर पलायन होने को विवश हो रहे हैं। विदित हो कि, बिहार की गिनती गरीब राज्य में होती है। यहां के लोग अक्सर मेहनत मजदूरी से ही अपने छोटे छोटे सपने पूरे करते हैं। दुःख की बात है कि, अभी कोरोना महामारी के चलते मजदूर कई राज्यों से भूखे प्यासे पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे थे। परंतु उसे क्या पता था कि, इस बार जाने से उन्हें मृत्यु मिलेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बिहार से निवेदन किया है कि, बिहार में इन मजदूरों के लिए व्यापक रूप से कुछ फैक्ट्रियां, इंडस्ट्रीज खोली जाएं ताकि, यहां के मजदूर बाहर न जा पाएं और बिहार की सेवा करते रहे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें