ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित पुराना अस्पताल सहित 48 टीका केंद्रों पर महा टीकाकरण अभियान के तहत 10000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, ग्रामीण स्तर पर लोगों को महा टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए आवश्यक तैयारियां
पूरी कर ली गई है। 18 अक्टूबर को होने वाले महा टीकाकरण अभियान के लिए बगडुम्बा पंचायत, बभनगामा, डहुआ, सांगा, चिलकारा, सरूआ, फागा, गोकुला, सिकंदरपुर, जबड़ा, कैरी, सांपडहर, असनाहा, दलिया, कस्बा मंदार, सहित चलंत एक्सप्रेस पर एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके। इसके लिए लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है। जिससे महा टीकाकरण अभियान सफल बनाया जा सके।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें