ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कौवाबरन समीप ऑटो एवं बाइक की टक्कर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार भोली पासवान अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से सवारी बैठाकर खरौनी की ओर जा रहे ऑटो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कुशवाहा नगर दलिया के 70 वर्षीय सच्चिदानंद बगवै, संगीता देवी नूतन देवी एवं रंजू देवी सवार थे। ऑटो चालक ने पीछे से बाइक सवार को
टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलटी खा गया। जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए सच्चिदानंद बगवै को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि, मृतक सच्चिदानंद बगवै को चार पुत्र है। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें