ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी प्रखंड में चौथे चरण में 20 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में समीक्षात्मक कार्य चल रहा है। मंगलवार को 13 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। बताया गया कि, 13 प्रत्याशियों के नाम पंचायत एवं पद अलग होने के
कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा सूची जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य के 7, और पंच पद के 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि, कई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं। जिनमें मुखिया प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद से सभी प्रत्याशी क्षेत्र में भ्रमण कर वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें