Rewari News : भाजपा जिला अध्यक्ष ने धारूहेड़ा नगरपालिका चैयरमेन पद के चुनाव के लिए बैठक ली

 


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भाजपा-जजपा के संयुक्त प्रत्याशी को जीताने के लिए की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने भाजपा जजपा प्रत्याशी मान सिंह को जीतने के लिए धारूहेड़ा में कई बैठके की तथा जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मान सिंह को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का भाजपा-जजपा प्रत्याशी मान सिंह को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों से कहा कि मान सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं और अपने सभी परिचितों से भी भाजपा-जजपा प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए कहे। इस दौरान जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निसान सिंह का भी आगमन हुआ और जिला अध्यक्ष ने उन से मंत्रणा कर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मान सिंह को जिताने के लिए एकजुट है तथा भाजपा जजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के लिए डोर टू डोर जा कर अपील कर रहा है। इस दौरान धारूहेड़ा मंडल प्रभारी सुभाष, धारूहेड़ा मंडल सह पालक डॉक्टर सुभाष, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार, धारूहेड़ा मंडल सचिव देवराज, गौरव शर्मा तथा धारूहेड़ा मंडल के सभी पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें