Pathargama News: कृषि चौपाल का आयोजन किया गया





ग्राम समाचार पथरगामा:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 सितंबर शनिवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र परिसर पथरगामा में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार अंचलाधिकारी संतोष बैठा उप परियोजना निदेशक गोड्डा राकेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कृषि चौपाल का शुभारंभ किया गया| कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी के द्वारा किया गया| प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित ने कृषि चौपाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य एवं कृषि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई| उप परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा खरीफ फसल धान उड़द मूंगफली अरहर मक्का आदि को लगाने के तरीके के बारे में बताया गया| प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने भूमि का चयन, किश्म, खेती की तैयारी, बीज उपचार, बुवाई एवं खरीफ फसल में लगने वाले कीट, रोग की पहचान एवं उपचार के बारे में बताया|


उद्यान मित्र प्रदीप कुमार साह ने सब्जी फसल लगाने के तरीके के बारे में बताया वही कृषक मित्र शशि कुमार भगत ने तकनीकी रूप से खेती करने की बात कही| अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण से आच्छादित करने, जैविक खेती करने, रसायनिक उर्वरक का कम से कम उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा की इससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं अनाज की गुणवत्ता बरकरार रहती है| प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशु शेड, गाय शेड आदि की जानकारी देते हुए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत खेती करने की सलाह दी| मौके पर छोटे लाल यादव, अनुल अंसारी, अरविंद महतो, जयप्रकाश यादव, उत्तम कुमार चौबे आदि कृषक मित्रों सहित अनेकों किसान मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें