ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराहाट प्रखंड के अंचलाधिकारी राजेश कुमार और पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने की।। इस दौरान क्षेत्र के कई गांवों से लोग जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे। जनता
दरबार में इस शनिवार कोई नया मामला नहीं आया। अधिकारी ने पिछली तारीख के सुनवाई में जारी किए गए नोटिस को लेकर पहुंचे भूमि विवाद से जुड़े पक्षों की बातों को सुना और उन्हें अगली तारीख में पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया। वहीं दुबराजपुर मौजा के अशोक कुमार सिंह बनाम अंजली देवी के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें