Jamtara News:विधानसभा जैसे पवित्र जगह को धर्मविशेष के लिए विशेषता प्रदान करना कतेय न्यायपूर्ण नही।

 


ग्राम समाचार,जामताड़ा। झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा के अंदर नमाज़ अदा करने हेतु विशेष कमरा उपलब्ध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।। यह एक शर्मशार कुकृत्य है। उक्त बातें विश्वहिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनूप राय ने दूरभाष पर कहा। आगे कहा की एक समुदाय बिशेष को खुश करने के लिये विधानसभा जैसे पवित्र जगह को धर्मविशेष के लिए विशेषता प्रदान करना कतेय न्यायपूर्ण नही है।।झारखंड में हेमंत सरकार बनने से लेकर अब तक अपने कार्यप्रणाली से बहुसंख्यक धर्मालम्बी को अपमानित करने का काम कर रही है। हेमंत सरकार से आग्रह होगा कि विधानसभा जैसे पवित्र जगह को धर्मविशेष के लिए उपयोग से रोका जाय। बार बार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खेल कर सरकार झरखण्ड को जलने की राह का पथिक बना रही है।विधानसभा लोकतंत्र में सबसे पवित्र जगह है। जहां सभी धर्मों के लोग जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर जनता के हित के लिए उनकी आवाज को पटल पे रखने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक धर्मविशेष के लिए यहां बिशेष ब्यवस्था पच्छपात पूर्ण रवैय्या है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर ऐसा होता रहा तो जन प्रतिनिधि को धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठ जनहित के लिए कार्य करना आसान नही होगा। मेरा निवेदन होगा सरकार अपना फैसला वापस ले नही तो हम सरकार के इस फसले के विरोध में  सड़क पे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें