Jamtara News:झारखंड सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं का गला घोट रही है।: वीरेंद्र मंडल

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए एक विशेष कमरे आवंटित करने से संबंधित झारखंड सरकार के विवादास्पद निर्णय के विरोध में सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भाजपा जिला कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।

पिछले दिनों झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा के अंदर नमाज अदा करने के लिए नमाज कक्ष का आवंटन विधानसभा अध्यक्ष  रविंद्र नाथ महतो  के आदेश पर किया गया है। जिसका विरोध भाजपा पूरे प्रदेश में के रही है। जामताड़ा मैं संपन्न धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं का गला घोट रही है,जनता के दिए गए अधिकार का दुरुपयोग हेमंत सोरेन सरकार कर रही है। एक विशेष वर्ग का तुष्टीकरण करने के लिए यह विवादास्पद निर्णय हेमंत सोरेन सरकार ने लिया है जो निंदनीय है। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह विवादास्पद निर्णय किया है। मंडल ने कहा झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा ने किया,विधानसभा का निर्माण भाजपा ने किया,परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन की सरकार झारखंड के लिए तो कुछ किया नहीं पर इतिहास में विवादास्पद निर्णय के लिए यह सरकार जानी जाएगी ऐसा काम जरूर किया। मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान के मर्यादा का अनुरूप अपने पद का उपयोग करने को कहा साथ ही साथ इस विवादास्पद निर्णय को वापस लेने का मांग किया। सड़क से सदन तक इस निर्णय का विरोध करने का संकल्प व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने विवादास्पद निर्णय को वापस लेने का मांग किया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से इस गलती के लिए माफी मांगने का मांग किया। सिंह ने बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता पद का मान्यता देने का मांग किया। मंच संचालन जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम ने किया। धरना प्रदर्शन में मिहिजाम नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,सुकुमार सरखेल, मितेश शाह,जिला महामंत्री सुमित शरन,नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मुकेश यादव, मोहन शर्मा,संतन मिश्रा,शुकूमणी हेमरम,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव,भाजयुमोअध्यक्ष अनूप पांडे, महामंत्री चंदन राउत,रंजीत राणा,निपेन सिंह,वरुण दे, वासुदेव गोराई,राहुल आकाश,मुकेश यादव,राजेश यादव,सुबल सिंह,सतीश सिंह,नीना शर्मा, निमाई दास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें