Jamtara News:पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 जयंती मनाने की तैयारी

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : रविवार को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 जयंती मनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को संत एंथोनी स्कूल कायस्थ पाड़ा परिसर में भारत ज्ञान विज्ञान समिति कि बैठक हुई। बैठक में बांग्ला भाषा के आदि गुरु पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 वा जयंती को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 26 सितंबर, 2021 (रविवार )को उनके जन्म दिवस के अवसर पर संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा प्रांगण से विद्यासागर की कर्मभूमि नंदनकानन कर्माटांड़ तक कोविड19 नियमों का पालन करते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इस रैली में झारखंड के 24 जिलों से ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यकर्ता भाग लेंगे और विद्यासागर के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए गांव-गांव भ्रमण करेंगे। जामताड़ा तथा कर्माटांड़ प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक शिक्षण केंद्र खोलने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में दौड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जो रविवार को सेंट एंथोनी विद्यालय जामताड़ा प्रांगण से सुबह 6:30 बजे प्रारंभ होगी जिसमें खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवम अभिभावक उपस्थित रहेंगे। रैली पूर्वाहन 11:30 बजे विद्यासागर लाइब्रेरी, कायस्थपाड़ा प्रांगण से निकाली जाएगी। तत्पश्चात नंदनकानन में विद्यासागर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद वहां से रैली पुनः विद्यासागर लाइब्रेरी प्रांगण में पहुंचेगी, विद्यासागर लाइब्रेरी में सभी बांग्ला भाषा भाषी के साथ हिंदी एवं अन्य भाषा वासियों की उपस्थिति में संत एंथोनी स्कूल ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय आज के संदर्भ में विद्यासागर की प्रसंगिकता के ऊपर व्याख्या की जाएगी। कार्यक्रम में वीजीवीएस झारखंड के राष्ट्रीय महासचिव  डॉ काशीनाथ चटर्जी, राज्य महासचिव विश्वनाथ सिंह, राज्य अध्यक्ष शिव शंकर, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजीत भंडारी आदि उपस्थित रहेंगे। जामताड़ा जिला वीजीवीएस की ओर से अध्यक्ष चंडी दास पुरी, सचिव डीडी भंडारी उपाध्यक्ष कंचन गोपाल मंडल के अलावा अन्य उपस्थित रहेंगे। आज की बैठक में ज्ञान-विज्ञान के सदस्य तथा संत एंथोनी विद्यालय के निर्देशक डॉ चंचल भंडारी, शिक्षक उत्पल मंडल,लारेब खान,निवास कुमार, अनिश रंजन, समीर दत्ता, रोबिन सेन उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें