Chandan News: फुटबॉल मैदान बना कचरा युक्त अतिक्रमण का मैदान

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जहां एक तरफ पूरे भारत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने हेतु परेशान हैं। वहीं प्रखंड कार्यालय के कुछ ही दुर स्थित आरएमके जी उच्च विद्यालय के सामने मैदान पर गंदगी का अंबार देखा गया। जिसे लेकर चांदन बाजार के खेल प्रेमी सी एस ए कैप्टन  प्रिंस कुमार ने बताया कि इस खेल मैदान के प्रति कुछ हद तक लोग सहयोग करने में तत्पर दिखते हैं। लेकिन चांदन बाजार के कुछ लोग इस अभियान की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चांदन की हृदयस्थली और प्रखंड मुख्यालय  के सबसे बड़े खेल के मैदान में देखने को है। लाख मना करने 

के बावजूद लोग नही मानते और उन्होंने  इस मैदान को शौचालय बना कर रख दिया है।सरकार की ओर से हर घर में शौचालय के लिए धन राशि भी दी गई है,वो उसका उपयोग कहां करते हैं,ये पता नही। जबकि इस खेल के मैदान पर बच्चे और युवा,क्रिकेट ,फुटबॉल ,वॉलीबॉल आदि खेलते हैं, कुछ युवा सिपाही,आर्मी एवम दरोगा भर्ती के लिए दौड़ने का भी अभ्यास करते हैं, कोई रैली समारोह या यज्ञ आदि के लिए भी इसी मैदान का सहारा लिया जाता है। फिर भी ये खेल का मैदान धीरे धीरे शौचालय में तब्दील होता दिख रहा है। इस मैदान को गन्दगी से बचाने और वातावरण बनाने के लिए चांदन बाजार के लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम पदाधिकारी गण की सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य रूप से सी एस ए प्रिंस कुमार, मोहम्मद शरीफ, आदित्य कुमार, गौतम कुमार अमानत, मुकेश कुमार, मंटू कुमार,छोटू,मोहीत रितेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें