Chandan News: पांच दिवसीय पोलियो अभियान को सफल बनाने 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पिला रही पोलियो ड्राप आशा कार्यकर्ता

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड में 26 सितंबर से हो गया। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। रविवार को चांदन व भरोगंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में डॉक्टर एके सिन्हा ने नवजात शिशु  बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पांच दिवसीय पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रखंड क्षेत्र आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाई जा रही है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ने बताई कि हम आशा कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी कार्य लिए जाते हैं, माने तो स्वास्थ्य विभाग की एक रीढ़ की हड्डी के समान है जन्म से लेकर मृत्यु तक का लेखा जोखा रखनी होती है हम बच्चों को जीरो से लेकर किशोर 

अवस्था तक  टीकाकरण, जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य जांच, इत्यादि के साथ कोरोना काल में जांन जोखिम में डालकर कोरोना गाइडलाइन के तहत घर घर जाकर सर्वे किया, यहां तक कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों से काम लिया गया। जिसे लेकर अपनी मांगों को लेकर दो हजार अट्ठारह में 38 दिनों तक हड़ताल किया। जिसे देखते हैं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने₹1000 मानदेय देने की बात कह कर हड़ताल तोड़वाया, और बाद में उसे बदल कर अगस्त 2019 से पारितोषिक राशि देने सहमति जताई। जो मात्र 3 महीने का ही राशि देकर चुप हो गया है। इधर प्रखंड के अस्पताल से दी जाने प्रोत्शाहन राशि जो अब अश्विन पोर्टल के माध्यम से दी जानी है वो भी मार्च 2021 तक ही मिल पाई है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रत्येक माह आशा कार्यकर्ता को भुगतान करने की बात करते हैं। और आज 6 महीने बितने चली  है, सामने कई तरह पर्व त्यौहार है कैसे परिवार कि खुशियां को पुरा करेंगे जो चिंता की विषय बनी हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर चांदन स्वास्थ्य प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं की बकाए राशि को जल्द से जल्द भुगतान कर दी जाएगी। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें