ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर एनआर कटवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी अनार कटवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संभावित प्रत्याशि सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय में बने काउंटर पर पहुंच जाते हैं। इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है। जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है। यहां तक कि किसी व्यक्ति के
द्वारा मास्क का भी प्रयोग नहीं किया जाता है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना है। मालूम हो कि, कोरोना अभी तक पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। लगातार विभागीय आदेश जारी किए जा रहे हैं कि, मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी बनाकर रखें। बावजूद इसके किसी भी व्यक्ति के द्वारा इसका ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। मालूम हो कि, 24 तारीख से ही एनआर कटवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है और लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें