Bounsi News: पंचायत चुनाव को लेकर 475 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को 475 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशियों सहित समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। बताते चलें कि मुखिया पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के 

लिए 28, सरपंच पद के लिए 31, पंच पद के लिए 108 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं सबसे अधिक वार्ड सदस्य के लिए 275 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के साथ सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। कई वर्तमान मुखिया ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। बभंगामा पंचायत के मुखिया अमरकांत मुर्मू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया और अपनी जीत सुनिश्चित बताई।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें