ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत बौंसी भाजपा मंडल इकाई के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम बौंसी प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों ( क़सबा मंदार, फागा,बभनगामा, दलिया, डहुआ,कूड़रो ,इत्यादि ) में किया गया। पंचायतों में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बौंसी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम
की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, मंडल मंत्री अवधेश मिश्रा, संजीत गुप्ता रोगी कल्याण समिति के पर्यवेक्षक नवल किशोर झा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज मांझी ,युवा महामंत्री साकेत मिश्रा, आकाश कुमार, मनोज झा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें