Banka News: आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2021 से संबंधित तैयारी से संबंधित की गयी समीक्षात्मक बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका।

आज दिनांक 04.09.2021 को प्रखंड बांका में आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2021 से संबंधित तैयारी की समीक्षा जिला पदाधिकारी, बांका के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, बांका एवं अपर समाहर्त्ता, बांका समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की गयी। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त, बांका के द्वारा नाम निर्देशन संबंधी की तैयारी की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में प्रमुख 

बिंदुओं पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बाका के द्वारा उपस्थित आर०ओ० एवं ए० आर०ओ० को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की समयावधि पूर्वा0 11:00 बजे से 4:00 बजे अप0 तक निश्चित है। इसके उपरान्त सेक्टर पदाधिकारियों की समीक्षा की गयी। उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका के द्वारा भेदता मानचित्र एवं सेक्टर पदाधिकारियों के दायित्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री मोफिज आलम के द्वारा प्रखंड बांका के कार्मिक कोषांग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। इसी प्रकार क्रमश: 

वाहन कोषांग, ई०वी०एम० कोषाग एवं व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड से संबंधित कोषांगों की कार्यों की समीक्षा की गयी। अपर समाहर्त्ता बांका के द्वारा नाम निर्देशन के ऑनलाईन पोर्टल की प्रवृष्टि संबंधी कार्यों की तैयारी की समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त बांका के द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यो के क्रम में कोविड-19 से संबंधी कार्यो का अक्षर सह अनुपालन करने का निदेश दिया गया। इस बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,प्रधान संपादक,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें