Rewari News : जन्माष्टमी पर माडल टाउन में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम पेश किए



रेवाड़ी, 30 अगस्त को एस.एस.पी. फाउंडेशन के तत्वावधान में अशियाना फाउंडेशन, ऍम ज़ी डांस अकेडमी, जलवा डांस अकेडमी के सहयोग से मॉडल टाउन स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में जन्माष्टमी के उपलक्ष में छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और डांस का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया और  अपनी प्रस्तुति पेश की I हरको बैंक के चेयरमैन डॉक्टर अरविन्द यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये,सुनील ग्रोवर और सत्यदेव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए I कार्यक्रम कि अध्यक्षता दीपा भारद्वाज ने की I कार्यक्रम का आरम्भ डॉ अरविन्द ने जोत प्रजवलित करके किया और कार्य क्रम का मंच संचालन नीरू भारद्वाज ने किया I 



अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री व एस.एस.पी फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने एसएसपी फाउंडेशन संगठन के बारे में जानकारी दी और कहा कि एसएसपी फाउंडेशन  सामाजिक संस्था है जो जनता के लिए निस्वार्थ सेवा कर रही है तथा आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम करती रहेगी I उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए और हमारी संस्कृति पूरे विश्व में अपनी एक पहचान रखती है, जिसकी तुलना किसी अन्य धर्म से नहीं कि जा सकती I कार्य में शामिल होने वालो में एसएसपी फाउंडेशन कि तरफ से उपप्रधान रजनी यादव, सचिव रचना दुआ, मनोज जाट्टू,अक्षय यादव सहित, प्रवीण ठाकुर, दीपक कपूर आदि उपस्थित रहे. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें