Rewari News : भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी मंडल की ओर से नई अनाज मंडी में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुम चंद यादव जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम यादव नगर परिषद चेयरपर्सन, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष व नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, मण्डल प्रभारी दीपा भारद्वाज, हरियाणा बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष पारिशा शर्मा उपस्थित रहे। इस महोत्सव का आरम्भ भगवान शिव माता पार्वती की स्तुति करके किया गया। मंच का संचालन दीपक मंगला व दीपा भरद्वाज के नेतृत्व मे किया गया। भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है, हर तरफ आनंद की हरियाली छाई हुई है। इस मौके पर हरियाली तीज उत्सव में शामिल होने आए लोगों के लिए झूले और मेहंदी की भी व्यवस्था की गई थी.




दीपक मंगला ने कहा कि यह त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलाप के उपलक्ष्य में बनाया जाता है। इस त्यौहार से ही हिंदूओं के त्यौहार आरम्भ होते है। प्रकृति अपनी अनुपम छटा बिखेरती है। प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए सावन में पौधा रोपण करना चाहिए। पूनम यादव ने कहा कि सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं अच्छे पति के लिए हरियाली तीज के व्रत को करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग को धारण करती है। हरी चूड़िया, हरे कपड़े और मेहंदी लगाती है। इन सबका अपना ही महत्व होता है। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर त्यौहार की अपना रंग होता है। उड़ती पतंग जहाँ मनुष्य को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है, वही कटी पतंग इंसान को बताती है कि घमंड करने वाले जल्दी ही धरती पर आ जाते है। 



इस हरियाली तीज महोत्सव के संयोजक रेवाड़ी मंडल के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं रेवाड़ी मंडल के सचिव गिरीश सिंगला रहे। सभी शादीशुदा व्यक्ति अपने जोड़े के साथ आए हुए थे। महिलाओं को सुंदर सुंदर मेंहदी लगाई गई। झूले झुलाए गये,अंताक्षरी का कार्यकर्म भी हुआ जिसका महिलाओ ने खूब लुफ्त लिया । स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यकर्म में आई लड़कियों ने अपना मेहंदी लगाने का हुनुर सबको दिखाया जिसमे विधि गुप्ता,  दीक्षा भार्गव, श्रुति गुप्ता, टिया, महक, ज्योति, गुन गुन, तरुणा आदि मोजूद रही। 


इस कार्यकर्म मे जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, पूनम यादव चेयरपर्सन , जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अर्चिका( नेशनल चैंपियन टेक्वांडो), पलक (नेशनल चैंपियन टेक्वांडो), भूमि (राज्य चैंपियन टेक्वांडो), सेजल (राज्य चैंपियन टेक्वांडो), शवेता (एशियन प्लेयर नेशनल चैंपियन टेक्वांडो), श्रुति (नेशनल चैंपियन टेक्वांडो), रिया गुप्ता (राज्य चैंपियन टेक्वांडो), प्रतीक गुप्ता (राज्य चैंपियन टेक्वांडो)  को सम्मानित कर उनका होसला अफजाई करा और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करा। इस कार्यकर्म मे डॉ अजय अग्रवाल PHC  सेंटर राजीव नगर जिन्होंने रेवाड़ी मण्डल की vaccine कैंप में साहयता करी व योगाचार्य निशा मल्होत्रा व उनकी टीम जिन्होंने योग दिवस पर सबको योग सिखाया सम्मानित कर दोनों को रेवाड़ी मण्डल ने अपना आभार जताया। 



इस कार्यक्रम में जिला विस्तारक उमेद हसन, जिला सचिव उषा आर्य, कमल निम्बल, सुमन चौहान, पुष्पा मुदगिल, महिंद्रा, रेखा ग्रोवर, सरोज सिक्का, कमला यादव , रीना गुप्ता, बलजीत यादव, नरेश मित्तल, रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष- प्रेमराज, जयमाला कौशिक, महेश स्वामी, सचिव- दीपेश भार्गव, तिलक गौड़, सुरेखा धींगड़ा, आई टी सेल प्रभारी- दीपक ठाकुर, नितिन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष- अजय अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जगराम, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष निहाल सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू गुलाटी, कार्यकारिणी सदस्यों में  त्रिभुवन भटनागर, नंद लाल धींगड़ा, राजेश कुमार, राजेश सैनी , व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक जगमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।



रेवाड़ी मण्डल की प्रभारी दीपा भारद्वाज, धर्माचार्य दिलीप शास्त्री, लोकेश गोयल, बिंदु गुप्ता, सुरेंद्र यादव, कृपा जैमिनी, नीरू भारद्वाज, धर्मेंद्र मोरवाल, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र चौहान, नीलम, उर्मिला, सुनीता, पूजा वर्मा, भावना मंगला, रंजना गुप्ता, पारुल अग्रवाल, संगीता मित्तल, उमेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें