Rewari News : जेजेपी ने धर्मवीर चौकन को बीसी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया



रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए रेवाड़ी के धर्मवीर चौकन को बीसी सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर धर्मवीर चौकन ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल का आभार जताया। इस मौके धर्मवीर चौकन ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने उन पर जो भरोसा जताया है उनके लिए वह उनका तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेहनत और लगन के साथ कार्य करेंगे और पार्टी में कार्यकर्ताओं की संख्या में ना केवल बड़ा इजाफा करेंगे अपितु मन लगाकर काम करने वाले लोगों को भी जननायक जनता पार्टी में लाएंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें