Rewari News : राजकुमार सैनी को बनाया गया सीएम विंडो का एमिनेंट पर्सन

संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले धारूहेड़ा नगर पालिका के पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी को सीएम विंडो का एमिनेंट पर्सन बनाए जाने पर धारूहेड़ा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी ने माननीय मुख्यमंत्री सांसद राव इंदरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय ओम प्रकाश धनखड़, मंत्री बनवारी लाल, विधायक विधायक लक्ष्मण सिंह यादव,  वीर कुमार यादव एवं जिला के तेजस्वी और ओजस्वी जिला अध्यक्ष  हुकम चंद यादव  का तहे दिल से आभार प्रकट किया है और  जिला कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए  मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी ने  बताया कि राजकुमार सैनी बहुत पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता है भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहकर उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है पूर्व में बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश महामंत्री मजदूर मोर्चा तक का बहुत लंबा सफर तय किया है 



राजकुमार सैनी को चुनाव का भी काफी लंबा अनुभव रहा है 10 वर्षों तक वह खुद एक कंपनी में मजदूरों के प्रधान रहे हैं फरीदाबाद नगर निकाय का चुनाव हो दिल्ली विधानसभा का चुनाव दिल्ली नगर निगम का चुनाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा का काम किया है मुझे पूर्ण यकीन है कि राजकुमार सैनी को शुरू में जारी संगठन और सरकार ने दी है वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाएंगे। यह धारूहेड़ा मंडल के लिए गौरव की बात है कि पहले भी किसान मोर्चा में रामपाल यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिनेश सैनी को ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संदीप बोहरा को युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके लिए भी धारूहेड़ा मंडल भारतीय जनता पार्टी संगठन के शीर्ष नेताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है आदरणीय जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव के तत्वाधान में पार्टी और संगठन का विस्तार एवं प्रसार निरंतर हो रहा है जनता को देश और प्रदेश की सरकारों की नीतियों का जहां एक तरफ लाभ मिल रहा है वही देश में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की भावना को बल मिल रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज,ईश्वर चनीजा, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छ्वड़ी, जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सामरिया उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें