Rewari News : शहीदों के सम्मान में 9 अगस्त को भाजपा बावल में निकालेगी तिरंगा यात्रा : डॉ बनवारी लाल

 


भाजपा द्वारा 9 अगस्त को बावल विधानसभा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकली जाएगी। नगर पालिका बावल में शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी व अन्य सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक बुलाई।  जिसमें बावल विधानसभा व तिरंगा यात्रा के  संयोजक सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता व तिरंगा यात्रा जिला संयोजक बाबु वीर कुमार यादव, जिला अध्यक्ष मास्टर हुकमचन्द यादव, मंडल अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और प्रभारी मौजूद रहे। सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा की  रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि सम्मान तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को बावल से शुरू होकर राजगढ़ गॉव तक टैक्टर यात्रा होगी। सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने कहा कि भाजपा द्वारा मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही हैं उसी को लेकर बावल विधानसभा में भी 9 अगस्त  को तिरंगा यात्रा ट्रैक्टरों द्वारा निकाली जाएगी। इसमें शहीदों के सम्मान में सभी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी दिखाकर हम सभी शहीदों का सम्मान करें। वरिष्ठ भाजपा नेता व तिरंगा यादव जिला संयोजक वीर  कुमार यादव ने बताया कि 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा सुबह 8:00 बजे बावल के खेड़ा मुरार स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू होकर राजगढ़ गांव में समाप्त होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरजीत, मंडल अध्यक्ष जीतू चेयरमैन , मंडल अध्यक्ष राजपाल,  युवा मंडल अध्यक्ष महेश नै चना आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें