Pathargama News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की बैठक






ग्राम समाचार, पथरगामा:- कोरोना जागरूकता  और संभावित तीसरे लहर से जूझने को लेकर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को लेकर पथरगामा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की अध्यक्षता में पिपरा के पंचायत सचिवालय में एक बैठक आहूत की गई| बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक के कार्यकलाप और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा के बताया गया की आम जनों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी किस प्रकार दी जाए, टीकाकरण के प्रति पूर्व से फैली भ्रांति को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को किस प्रकार वैक्सीनेशन से जोड़ा जाए और स्वास्थ्य स्वयंसेवक को किस प्रकार स्थानीय आशा वर्कर, हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया आदि के आपसी तालमेल से कोरोना संक्रमित व्यक्ति पर पैनी निगाह रखी जाए| बैठक में प्रभारी के रूप में गोड्डा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, मंडल स्वास्थ्य संयोजक विनोद कुंवर, मंडल महामंत्री मुनिलाल भगत, संजय झा, मंडल उपाध्यक्ष सोनू भगत, मंडल मंत्री गोपाल भगत, सुबोध भगत, शोभा देवी, मीरू बेसरा एवं सविता देवी, बुचीया देवी, फादर सोरेन, कैलाश कुमार महतो, पवन कुमार मंडल आदि मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें