ग्राम समाचार, पथरगामा:- गांधीग्राम ग्रिड सब स्टेशन से कन्हवारा पावर सब स्टेशन तक नया लगाया गया बिजली के तार को जमुआ के खैरबनी स्थित पप्पू होटल के समीप से अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली पोल के ऊपर चढ़कर 7 स्पेन अर्थात 13 सौ मीटर बिजली की तार चोरी कर ली गई| घटना 11 अगस्त की रात की बताई जाती है इससे पूर्व भी 7 अगस्त को धमसांय में 14 स्पेन अर्थात 2500 मीटर बिजली की चोरी कर ली गई थी| चैतन्य एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर निर्मल यादव के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 144/21 दिनांक 30 अगस्त भादवि की धारा 379 के तहत अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया गया है| मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जेएसबीएवाय योजना अंतर्गत गोड्डा जिले में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है इसी योजना अंतर्गत गांधीग्राम ग्रिड सब स्टेशन से कन्हवारा नवनिर्मित पावर सब स्टेशन तक 33 केवी का नया लाइन का निर्माण कार्य किया गया था| कंपनी के लोगों के द्वारा अपने स्तर से हुई चोरी की पता लगाने की काफी प्रयास की गई परंतु असफलता ही हाथ आई| अंततः विलंब से पथरगामा थाना में कंपनी के जनरल मैनेजर के द्वारा मामला दर्ज कराया गया|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें