Pathargama News: हेमंत सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपाइयों ने की धरना प्रदर्शन






ग्राम समाचार, पथरगामा:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार राज्य के हेमंत सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ प्रखंड परिसर में पथरगामा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के अध्यक्षता में मानव श्रृंखला के रूप में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम कर अंचलाधिकारी संतोष बैठा के हाथों में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया| पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि हेमंत सरकार ने झूठे वादे एवं जनता को ठगने का कार्य किया है| हेमंत सरकार एक भी कार्य करने में सफल नहीं रही है| कार्यक्रम में  ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, विशाहा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ मांझी, पथरगामा मंडल महामंत्री मुनीलाल भगत, संजय झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील भगत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टिंकल पांडे,  एससी मोर्चा अध्यक्ष सत्यजीत रविदास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिक राजा, महामंत्री निलेश भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीधर महतो, मंडल सदस्य विनोद कुंवर, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह, उदय कांत चतुर्वेदी सहित तमाम पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे| 

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें