Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला छह हजार रुपये का जुर्माना

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने मंगलवार को पंजवारा में पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर लीला बाबा  स्थान एवं विक्रमपुर मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, वाहन के 

कागजात,चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट, आदि की सघन जांच की।इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से पुलिस ने कुल  छह हजार रुपये जुर्माना वसूला।अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस बांका के एस आई अर्जुन कुमार अनु ने किया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें