ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। गुरुवार सवेरे कई महीनों से बीमार चल रहे पंजवारा के वयोवृद्ध समाजसेवी शंकर प्रसाद सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।उन्होंने पंजवारा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। उनके निधन पर राजनीतिक महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।बांका सांसद गिरिधारी यादव ,पूर्व मंत्री डॉ जावेद इकबाल अंसारी ,पूर्व विधायक संजय यादव ने इनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। स्व. शंकर सिंह लंबे समय तक राजद के बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष रहे। वे पंजवारा पैक्स लिमिटेड के भी अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि के साथ ही लंबे समय तक
पंजवारा गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष भी थे।उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह महागठबंधन के अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, बाराहाट व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,जिला परिषद सदस्य विजय किशोर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान, भाजपा नेता रासमोहन ठाकुर, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह, धन्नो यादव,राजकिशोर सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, राजा सिंह ,ललित किशोर, बालाकांत झा,गुड्डन मिश्रा, मुन्ना चौबे, वीनू सिंह, अनिल पासवान, अनिल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें