ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर विक्रमपुर मोड़, खुशहालपुर मोड़, लीला बाबा स्थान पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट के
चार पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक यातायात पुलिस के निशाने पर रही। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से कुल छह हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस के एएसआई
अर्जुन कुमार अनु ने किया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें